रुडकी, मार्च 5 -- पुलिस ने होटल में कुक का काम करने वाले युवक की हत्या में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवक के साथ पहले शराब पी और उसके बाद ट्रक से कुचलकर मार डाला। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राहुल शराब के नशे में उसकी भांजियों पर अश्लील टिप्पणियां करता था। इसी रंजिश में उसने युवक की हत्या कर दी। प्रताप कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को बुधवार को तहरीर दी कि उसके पति 26 वर्षीय राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई है। महिला ने बताया कि उसका पति राहुल एक होटल पर खाना बनाने का काम करता था। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी राजीव पुत्र शीशपाल निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को हिरासत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.