आजमगढ़, मार्च 23 -- तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिंहपुर बाजार में रविवार की शाम पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने टेंपो चालक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी 40 वर्षीय श्याम नारायन मौर्य तरवां-खरिहानी मार्ग पर टेंपो चलाते हैं। गांव के राजेश यादव उर्फ अनार से उनकी रंजिश है। रोज की तरह रविवार को श्याम नारायन घर से टेंपो लेकर निकले थे। शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव का राजेश यादव घात लगाकर बैठा था। पास पहुंचने पर उसने श्याम नारायन पर ताबड़तोड़ दो फायर झोंक दिए। एक गोली ऊपर से निकल गई, जबकि दूसरी गोली उसे बाएं हाथ में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.