रुद्रपुर, मार्च 8 -- सितारगंज। पड़ोसी को झूठे केस में फंसाने और उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड आठ निवासी मो. रफीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ महीने पहले पड़ोसी शरीफ अहमद, मो. हसन और मो. जुनैद से उसका व उसके परिवार का झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान हुई मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया था। इसके बाद हल्द्वानी के एक अस्पताल में उसका इलाज चला था। बताया कि तब से वे लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोप लगाया कि 6 मार्च को वह घर से बाहर कहीं जा रहा था, तभी फैजान ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। उसे रास्ते में रोक लिया। उससे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को फैजान, मो. हशान, मो. जुनैद और सफी अहमद के खिलाफ मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.