किशनगंज, अप्रैल 25 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा से सटे टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले में लगभग 45 वर्षीय बरातू हरिजन (पिता- बग्गू हरिजन) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बरातू हरिजन दूसरी शादी करने के बाद से दूसरे राज्य में रह रहे थे। वे हाल ही में अपनी पहली पत्नी से हुई पुत्री के विवाह के लिए गांव आए थे। बुधवार को शादी संपन्न होने और गुरुवार सुबह पुत्री की विदाई के बाद, रात करीब 10 बजे वे भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित एसएसबी निगरानी पॉइंट के समीप कल्वर्ट के पास थे। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से मारकर ग्रामीण चिकित्सक को किया घायल, पीएमसीएच रेफर इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने घात लगाकर उनके सिर और पेट पर धारद...