हरदोई, मार्च 30 -- हरपालपुर। ग्राम सिरसा में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घर के बाहर बैठे तीन भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों भाई गंभीर घायल हो गए हैं। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिरसा गांव निवासी मोहित ने बताया कि 26 मार्च की शाम वह अपने भाइयों कर्मवीर और यशवीर के साथ घर के सामने बैठा था। तभी गांव के विजय प्रकाश उर्फ वीपी, राजीव यादव समेत चार लोग लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने तीनों भाइयों को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है मामले की जांच शुरू की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...