बिजनौर, मार्च 9 -- शेरकोट। पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्रों ने एक व्यक्ति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव भिक्कावाला निवासी सुमन देवी पत्नी राजेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुकदमेबाजी के चलते गांव के ही कुछ लोग रंजिश रखते हैं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते गांव के ही कमल, कपिल, मुलचंद पुत्रगण चमन तथा चमन पुत्र कन्हैया ने उसके पति राजेन्द्र कुमार को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल राजेन्द्र कुमार को परिजन पहले थाने ले गए और बाद में उपचार के लिए सीएचसी धामपुर ले जाया गया। जंहा गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.