शाहजहांपुर, मार्च 1 -- कस्बा बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में पुरानी कहासुनी को लेकर चार लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की है। विनोद कुमार की पत्नी श्यामा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के विशाल से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में 26 फरवरी शाम करीब 7:30 बजे विशाल, अटल, सिद्धार्थ और यश उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने श्यामा देवी को पीटा। बचाने आए पुत्रवधू नेहा, पुत्र शिवम और अनुराग को भी मारकर घायल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.