पुरानी रंजिश में चार को पीटा, मुकदमा दर्ज
गंगापार, मई 22 -- थाना क्षेत्र के धरांवनारा गांव निवासी अमरेश द्विवेदी पुत्र रमाशंकर ने थाने में तहरीर दी कि पुरानी रंजिश में गांव के प्रवीण सिंह पुत्र धर्मेंद्र उर्फ नागेंद्र सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उनको पीटा। शोरगुल के बाद भीड़ बढ़ने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का डाक्टरी जांच और इलाज मांडा सीएचसी में कराया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.