पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, तीन घायल
उन्नाव, मार्च 31 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थानाक्षेत्र में सोमवार रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष के बीच गालीगलौज और मारपीट हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए।मल्हौली सरदार नगर गांव निवासी अंकित पुत्र चंदमूल सोमवार रात साथी शिवम पुत्र रमेश के साथ दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच गांव निवासी सतीश, रौनक, शिवकुमार, राजेश, अभिषेक व विनीत एक दूसरे को देखकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे नन्हक्के पुत्र गुरु प्रसाद, शिवम पुत्र रमेश, अंकित पुत्र स्वर्गीय चंदमूल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.