मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नगर थाना के न्यू कॉलोनी बालूघाट में सोमवार को पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में जमकर धारदार हथियार चले। इसमें एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले अजीत कुमार सिंह, राज शेखर और रेखा सिंह समेत अन्य अज्ञात ने मिलकर अचानक उसके घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों के हाथों में खंती, रॉड, कुदाल व तलवार जैसे घातक हथियार थे। उदय शंकर सिंह ने बताया कि हमले के दौरान जब उनकी पत्नी पिंकी सिंह और भतीजा ऋषभ कुमार बीच-बचाव करने आए, तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। हमले में उदय शंकर सिंह का सिर फट गया है।वहीं, छोटे भत...