आगरा, अप्रैल 10 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य के गढ़ी बढौला पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक ओर से धारदार हथियार से वार कर घायल करने का आरोप है, जबकि दूसरी ओर से गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना स्थल का मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गढ़ी बड़ौला गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। एक पक्ष के टीटू सिंह पुत्र रघुराज सिंह का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके पैर में गोली मारी गई है। जबकि द्वितीय पक्ष के राहुल पुत्र जाहर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार व ...