नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में किराये के मकान में रहने वाले युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश में उसे घर से बाहर बुलाकर बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बरेली का रहने वाला पप्पू सिरसा गांव में किराये के मकान में रहता है। पीड़ित के अनुसार अनमोल, विपिन, बसंत और राजू ने उसे किसी काम के बहाने घर से बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में आरोपियों से बरेली में उसका विवाद हुआ था। आशंका है कि पूर्व के विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसे पीटा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की ज...