अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के ऊष्मापुर ताराखुर्द गांव में पुरानी रंजिश में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी राम भरोस पुत्र राम केवल ने दिए तहरीर में कहा है कि बीते 12 मार्च की शाम गांव का ही राहुल पुत्र रामरतन शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और पुरानी रंजिश में उसकी पत्नी व परिवार के लोगों को गालियां देने लगा। विरोध करने पर राहुल ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर दिया। पिटाई में राम भरोस, उसकी पत्नी आरती को गंभीर चोटे आई हैं। आरोपियों ने उसकी बाइक, ठेला, पंखा और टीनशेड समेत अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दी। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.