अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पूरा बड़ागांव में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश में आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ लोगों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर दो पहिया व चार पहिया वाहन में तोड़फोड़ की, महिलाओं से छेड़छाड़ की और घर के बाहर रखी पराली व पशुबाड़े में आग लगा दी। विरोध करने पर परिवार के लोगों की पिटाई करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने कुल आठ आरोपियों के विरुद्ध घर में घुसकर तोड़ फोड़, छेड़ खानी व मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चौबे का पूरा बड़ागांव निवासी एक महिला ने दिए तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश में गांव के ही मुधवन, वंशराज, शर्मिला, प्रीती, हरदीप, अमन, मुन्नीलाल व मिंट समेत अन्य लोग उसके घर में...