पीलीभीत, मई 21 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैजना निवासी कमलेश कुमारी ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया कि 17 अप्रैल को शाम करीब छह बजे गांव के ही किशोर पुत्र मंशाराम,नरेंद्र पत्नी किशोर,दुलारो देवी पत्नी मंशाराम,खेमकरन पुत्र मंशाराम,हिमांचरी पत्नी बेनीराम ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे और उसके पुत्र आशीष की पिटाई कर दी। आरोपी किशोर ने उसके डंडा मारकर हाथ में चोट मार दी। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपी कान से सोने का टॉप्स भी नोंच ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...