पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, युवती से अभद्रता
बलरामपुर, अगस्त 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा (लोनियांडीह) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और युवती से अभद्रता का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर न्यायालय के आदेश के बाद रेहरा बाजार पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि घटना के बाद थाने और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मुकदमे में योगेश पुत्र ओमप्रकाश, दुर्गेश पुत्र बरसाती, विजय कुमार पुत्र दशरथ, ननके पुत्र कल्लू और राजन पुत्र दुखरन को नामजद किया गया है। आरोपियों के पते रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बनकटवा मझौली तथा पंडित पुरवा (लोनियांडीह) गांव दर्ज हैं।
घटना का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.