गोरखपुर, अगस्त 14 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के भौराबारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भौराबारी गांव के पश्चिम टोला निवासी गिरिशचन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अगस्त की शाम करीब छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर राजू, रुदल तथा बबलू सहित अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए उसके घर पहुंचे और लाठी-डंडे व ईंट से मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमले में गिरिशचन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र मुंशी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे...