हरदोई, जून 22 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम कुटुआपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कुटुआपुर निवासी कन्हई लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर घर के अंदर घुस आए और उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- नमाज पढ़कर लौट रहे मजदूर पर चाकू से हमला शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी उषा तथा पुत्रियां पूजा और गुनगुन को भी पीट दिया गया। घटना के दौरान पीड़ित ने डायल 11...