बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनिया तालाब में पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने घर पर चढ़कर महिला की पिटाई कर दी। मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी फिरदौस ने शनिवार को बताया कि तीन अप्रैल को सुबह करीब 10.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर मेरे मोहल्ले के आजम, नसरीन, अमान, फरहान, फैजान, आयान, अदनान व रूबी ने घर पर चढ़कर पिटाई की। शोर मनाने पर पड़ोसी पंकज तिवारी ने मेरी जान बचाई। विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मेरे पति जियाउल हशमत खां घटना के समय कचेहरी में थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिरदौस की तहरीर पर मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी आजम, नसरीन, अमान, फरहान, फैजान, आयान, अदनान व रूबी के खिलाफ ...