पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पिटाई, पांच पर केस
बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम पीलीभीत सेखुईकला निवासी आलोक तिवारी ने 24 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा निवासी कुनाल, निर्भय व अंश और देहात क्षेत्र के ग्राम छितौनी निवासी मुन्ना पांडेय व ग्राम धुसाह निवासी गौरव ने 22 मार्च की रात करीब आठ बजे घर पर चढ़कर पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पांचों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.