पुरानी रंजिश में घर के बाहर गोलीबारी
नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राधा विहार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने गोलीबारी के बाद शिकायतकर्ता के भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राधा विहार की गली संख्या एक निवासी 24 वर्षीय अर्जुन कुमार फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह आठ मार्च को अपने घर की छत पर लेटे हुए थे, तभी उन्हें गली में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने छत से नीचे झांककर देखा तो गली में टिंकू उर्फ हेमंत नाम का युवक खड़ा था। आरोपी ने अर्जुन को देखते ही कहा कि उसके बड़े भाई संजीव उर्फ रसगुल्ला को अभी घर से बाहर निकाले। आज वह उसे देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.