पीलीभीत, मार्च 7 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरीखेड़ा निवासी भगवतशरण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि पांच मार्च को शाम पांच बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव का ही कुंवरपाल वहां आया। आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जिससे वह चोटिल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...