कन्नौज, मई 4 -- सौरिख थाना क्षेत्र के नगला भीम गांव निवासी संतोष कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 2 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे गांव के मोतीलाल, दिलीप, रंजीत व मुकेश ने पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज की। जब उसके भाई नीरज ने गाली देने से मना किया, तो लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट की चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- नशे में विधवा के साथ मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...