महोबा, मार्च 5 -- महोबा, संवाददाता। होली के पर्व को लेकर पुरानी रंजिश के बीच विवाद और विवाद में फायरिंग का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला हत्या के मामले में आरोपित इन दिनों गांव में जमानत पर है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है। होली पर गांव में पुरानी रंजिश के बीच दबंग का गाली गलौच करने और विवाद में फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खरेला थाना के ऐंचाना गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी एक दबंग हत्या के मामले में जमानत पर आया और ट्रैक्टर की किस्त जमा करने के विवाद को लेकर फायरिंग की। थाना प्रभाारी नन्हे लाल का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.