पुरानी रंजिश में खेत से चारा काटकर लौट रहे युवक को गोली मारी, हायर सेंटर रेफर
अमरोहा, मार्च 29 -- खेत से चारा काटकर घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शुरुआती छानबीन में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है। घटना डिडौली क्षेत्र में अशरफपुर फैजगंज मार्ग की है। क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज में किसान इदरीस का परिवार रहता है। उनका बेटा मुजस्सिम शनिवार दोपहर खेत से चारा काटकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए खड़े पिता-पुत्र ने उस पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से लहूलुहान होकर मुजस्सिम सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र धमकी देते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.