गोरखपुर, मई 11 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचगावा में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पचगावा निवासी गंगा गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 9 मई की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर उनके सगे मामा और उनके बेटों समेत चार लोगों ने उन पर तथा परिवार के सदस्य जमुना और सरजू पर हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट में तीनों के सिर फट गए और पैरों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने अनिरुद्ध, विकास, आकाश और ओमकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

हिं...