बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदबाग निवासी मोहम्मद मोबीन ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 22 मार्च रात करीब 8.30 बजे बेटा मोहम्मद शमीर बाइक से दावत में जा रहा था। कालीथान चौराहा के पास पहले से ही मौजूद विपक्षी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीद मोड़ निवासी मन्ना, इमरान व दो अन्य अज्ञात ने रोक लिया और हॉकी-डंडों से पिटाई की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दते हुए चारों वहां से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चारों पर एफआईआर दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.