कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव की तेरसिया देवी पत्नी राम सिंह पासी ने बताया कि रविवार को उसका 11 वर्षीय बेटा ननभैया खेत में पानी लगाए हुए था। तभी पड़ोसी गांव नगरेहा खुर्द निवासी सगे भाई नीरज, दीपक व सूरज वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीड़िता के पुत्र की पिटाई शुरु कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी धर्मवीर को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...