गंगापार, जून 7 -- पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी एक राय होकर घर पर हमला कर दिए। जान बचाकर परिवार भाग निकला दो को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गंसियारी निवासी अजय कुमार सरोज पुत्र राधेश्याम का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी एक राय होकर घर पर लाठी डंडा रम्भा धारदार हथियार लेकर चढ़ आए। जान से मारने की धमकी देते हुए घर का दरवाजा तोडने लगे। अजय कुमार का आरोप है कि वह जान बचाकर कर भाग गए। अजय कुमार ने गांव के ओमप्रकाश, शिव प्रकाश, एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...