पुरानी रंजिश में कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
गोंडा, अप्रैल 5 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के विकासनगर में रविवार तड़के करीब तीन बजे दो पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां तड़तड़ाई। तीन से चार राउंड फायरिंग की और फिर कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी कार सवारों की तलाश में दबिश दे रही है। विकासनगर निवासी हनी तिवारी और रोहित के बीच करीब छह माह से रंजिश चल रही है। रविवार तड़के दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। हनी का आरोप है कि रोहित और उसके साथी कार से उतरे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध में उन्होंने असलहा निकाला और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।थानाप्रभारी विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.