फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- कंपिल, संवाददाता। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के कुबेरपुर खास गांव निवासी रज्जाक ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर कायमगंज से कटिया तक सवारी ढोने का काम करता है। 21 मार्च को वह सवारी लेकर हथवाया गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के ही सुभाष चंद्र, अमन और अक्षय ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...