कानपुर, मई 3 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में पुरानी रंजिश में आरोपितों ने ई-रिक्शा चालक को पीटकर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों के एकत्रित होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू की। सिविल लाइंस स्थित गुलाब बाबू का हाता निवासी मेराजून्निशा के अनुसार उनका बेटा मो. फैजान कर्नलगंज व ग्वालटोली क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता है। 29 अप्रैल को बेटा ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में चुन्नीगंज पेट्रोल पंप के पास पुरानी रंजिश में सनी और पंगा बेटे को रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने बेटे को बेल्टों से बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों की भीड़ एकत्रित होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.