जौनपुर, फरवरी 28 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अतरौरा गांव में वर्षों पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक रूप लेती दिखाई दी, जब दबंगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। गांव में सुनील और प्यारे लाल पक्ष के बीच कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज करा चुके हैं। विवाद सुलझाने के लिए थाना व गांव स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते तनाव के चलते कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है। विकास यादव निवासी अतरौरा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया क...