बलिया, मार्च 18 -- बलिया, संवाददाता। शहर से सटे माफी पीपरा गांव में मंगलवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मामले में एक पक्ष के 35 वर्षीय युसुफ खान, 45 वर्षीय मेहरुद्दीन खान, 18 वर्षीय समीर खान और 25 वर्षीय हेमा खान गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच- बचाव करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर अवस्था में सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायलों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में आरोपियों द्वारा दो महीने पूर्वभी मारपीट की गईथी। लेकिन पुलिस की उदासीनता से उनके हौसलें बुलंद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...