बस्ती, मई 4 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के पटहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना में तीन महिलाएं घायल हो गईं। पटहरी निवासी माधुरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक मई की सुबह करीब साढ़े छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी एक राय होकर उनके घर में घुस गए। लाठी-डंडे व लोहे के राड से प्राणघातक हमला किया। इस दौरान उनकी ननद साधना पुत्री गौरीशंकर व मनोरमा पुत्री शिवशंकर को काफी चोट आई। साथ ही उन्हें भी मारापीटा। इसके साथ घर के अन्दर तोड़फोड़ करते हुए बंधी हुई भैंस को खोल कर भगा दिया। घर में खडी कार में भी क्षतिग्रस्त कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुस आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडों से की मारपीट थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश, पंकज, अंगद, शीला, मंजू निवासीगण पटहरी थाना रुधौली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.