हापुड़, मार्च 5 -- थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और जमकर पथराव हुआ। इस खूनी संघर्ष में एक महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चार की हालत गंभीर देखकर उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव डहाना में दोनों पक्ष का दो साल पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बुधवार को होली के दौरान हुड़दंग को लेकर दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। गांव में झगड़ा देखकर आस पास के लोगों में दहशत का माहौल बन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.