पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सखोला निवासी टीकाराम पुत्र बुलाकी राम ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 19 अप्रैल को रात 10 बजे गांव में ही शादी समारोह चल रहा था। उसमें डीजे बज रहा था। उसका पुत्र केशव कुमार वहीं पास में खड़ा हुआ था। तभी पड़ोस के परमाई लाल,लालता प्रसाद,अनिल ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी डंडों से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। उसके पुत्र के सिर में गंभीर चोट आई है। बारात में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, दंपति घायल आरोपी उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...