बिजनौर, अप्रैल 3 -- शेरकोट। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कोटरा निवासी फैसल पुत्र मिर्जा खुर्शीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम के समय वह अपने चचेरे भाई फैज आलम के साथ घर से जा रहा था। इसी दौरान जामा मस्जिद के सामने रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि शेरकोट निवासी कलीम खान हाल निवासी सराय काले खां दिल्ली, नबील अहमद, मोइन खान और अजीम खान ने स्टोन क्रेशर को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की। घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों को बचाया, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उधर थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.