कन्नौज, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र के नौगाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के साथ उनमें जमकर लाठी-डंडें चले। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्र के नौगाई गांव निवासी रामेंद्र पुत्र वीरसहाय ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी गांव के रंजीत, ओमकार व सुमित पुत्रगण अनूप और रंजीत की मां उसके दरवाजे पर आए और गाली देने लगे। जब उन्हें गाली देने से मना किया, तब उन लोगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर जब उसकी पत्नी उमा देवी और पुत्र दीपक व दीप, भाई रामनरेश बचाने आए, तो उन लोगों को भी लाठी-डं...