बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। चोट लगने से युवती बेहोश हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी थानाक्षेत्र के उमरी अहरा निवासी इरशाद अहमद का आरोप है कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर उनकी बहन इमराना खातून को लाठी-डंडे से मारापीटा। इस दौरान उनकी बहन के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। लोगों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। यह भी पढ़ें- कहासुनी की बात को लेकर मारपीट, तीन नामजद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अरशद, रूकसाद, अरबाज और नियामुल्लाह के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.