देवरिया, अप्रैल 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर गांव के हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन घायल हो लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई।मईल थाना क्षेत्र के पिपरा रामधर निवासी धर्मेंद्र (45) पुत्र स्व. प्रभुनाथ मंगलवार की शाम घर से दूध लेकर गांव स्थित डेयरी पर देने के लिए निकले। वह वापस लौट रहे थे। वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे, इसी बीच राड, केबल, लाठी-डंडा से लैस कुछ लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट कर घायल कर दिए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, युवक घायल चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल क...