अमरोहा, जनवरी 7 -- हसनपुर। गांव निवासी साथी के साथ घर लौट रहे युवक के साथ प्रधान पुत्रों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर दी। युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी महिपाल पुत्र हरिराम ने बताया कि सोमवार शाम वह गांव निवासी महेंद्र के संग खेत से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में ग्राम प्रधान के दो पुत्र खड़े थे। पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान पुत्रों ने महिपाल की बुरी तरह पिटाई कर दी। सिर पर ईंट लगने से महिपाल लहूलुहान हो गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह घायल को सुरक्षित घर पहुंचाया। इसके बाद घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.