बलिया, मार्च 19 -- बलिया। शहर से सटे माफी पिपरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। इस मामले में एक पक्ष के 35 वर्षीय यूसुफ खान, 45 वर्षीय मेहरुद्दीन खान, 18 वर्षीय समीर खान और 25 वर्षीय हेमा खान गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच- बचाव करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर अवस्था में सभी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायलों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में आरोपियों ने दो महीने पहले भी मारपीट की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...