पीलीभीत, मार्च 18 -- दियोरिया कला। दियोराजपुर निवासी भगवान दास पुत्र लोचन प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी पैतभोजी चौराहे पर आटा चक्की है। पड़ोस में पैतभोजी के सर्वेश अधकटा थाना बरखेड़ा के अजय, प्रेमसागर की आटा चक्की है। भगवान दास कम पैसे में लोगों की पिसाई करता है। इसी रंजिश को लेकर सर्वेश अजय प्रेम सागर ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सर्वेश निवासी पैतभोजी, अजय, प्रेमसागर निवासी अधकटा थाना बरखेड़ा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.