सिद्धार्थ, मार्च 29 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तिलगड़ियां खुर्द गांव निवासी के व्यक्ति ने गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।तिलगड़िया खुर्द गांव निवासी नसीर अहमद पुत्र स्व. कलीमुल्लाह ने थानेदार को दी तहरीर में बताया कि 23 मार्च को दिन में रात साढ़े 10 बजे उसका भाई जहीर अहमद पुत्र स्व कलीमुल्लाह गांव के दुकान से घर जा रहा था, कि अभी वह घर जाने वाली गली में पहुंचा था तभी पुरानी रंजिश की बात को लेकर गांव के अब्दुल बारी पुत्र वलीउल्लाह, आसमुन्निशा पत्नी अब्दुल बारी व समीर अहमद, जुनैद अहमद पुत्र अब्दुल बारी ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। ...