पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, 15 पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज
मऊ, मई 23 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत पिढवल क्षेत्र के लाखीपुर में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 15 आरोपियों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। लाखीपुर निवासिनी एक पक्ष की अनिता देवी ने एक राय होकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी रामकेवल, रामसूरत, राकेश, मुकेश, अनिकेश, विशाल, जिउत बंधन, कालीचरण गोलू व रामनिवास पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। जबकि दूसरे पक्ष के रामकेवल ने सरोज, सत्यम व अनीता सहित एक अन्य महिला पर गाली गलौज करने, मारपीट कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। यह भी पढ़ें- कैंपियरगंज में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.