बस्ती, सितम्बर 15 -- बस्ती। कलवारी पुलिस ने गोसैसीपुर में दो पक्षा के बीच हुई मारपीट की घटना में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पक्ष के अंकुज चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर बीते रविवार को एकराय होकर लाठी-डंडे और फावड़े के साथ घर में घुसकर मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान शांति देवी बेहोश हो गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिवमंगल, सजीत, सोना देवी, मीना और मिन्नू निवासीगण गोसैसीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की मीना पत्नी दिलीप ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लाठी-डंडे लेकर विपक्षी खदेड़ने लगे। यह भी पढ़ें- Basti News: खेत में चरी चरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 16 पर केस भागकर अपनी झोपड़ी में गई तो अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जान से...