गाजीपुर, मार्च 3 -- मरदह। मरदह थाना के केलही गांव निवासी सन्दीप राजभर को केलही गांव से कैथवली चट्टी पर स्थित उसकी मोबाइल के दुकान पर जाते वक्त पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घेर कर हमलावरों ने लात-घुसे एवं लाठियों से जमकर पीट दिया। जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल सन्दीप राजभर के प्रार्थना पत्र पर मरदह पुलिस ने हमलावर अंकित यादव, दीपू उर्फ दीपक राजभर सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.