बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती। हर्रैया थानाक्षेत्र के शेरवाडीह में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी गांव के अब्दुल हन्नान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर रविवार को विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर उन्हें व उनके बेटे मोहम्मद आसिफ को मारापीटा। इसके साथ ही बच्चों का मोबाइल भी तोड़ दिया। लैपटॉप वाला बैग लेकर भाग गए। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव निवासी आरोपित सजरुन्निशा, तौफिक अहमद, अनुरुल्लाह, मेंहदी हसन, मोहम्मद उमर, अताउल्लाह, बकरीदी और आफत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई सुरेन्द्र यादव को सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- चाचा- भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...