मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की ओपी के जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में पीड़ित विक्की कुमार ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें सात लोगों को नामजद करने के साथ अन्य को आरोपित किया है। उन्होंने जेवर लूटने का भी आरोप लगाया है।विक्की ने पुलिस को बताया कि बीते 16 मई की रात करीब नौ बजे आरोपित विपिन कुमार, रवि कुमार, महेश राय, जयनारायण राय, सतीश कुमार, अनिल राय, ओमप्रकाश कुमार समेत अन्य लोग लाठी, डंडे, फरसा और हथियारों से लैस होकर उसके घर पर आए। आरोपियों ने आते ही उसे व उसकी मां संजू देवी को घेर लिया। आरोप लगाया कि विपिन ने बाल पकड़कर उसको जमीन पर घसीटा। वहीं, अनिल राय ने फरसा से पर उसपर बेरहमी से प्रहार किया। बीच-बचाव करने आई उसकी ...